Home छत्तीसगढ़ माँझी, चालकी और मेम्बर-मेंबरीन के मानदेय में होगी बढ़ोतरी, सीएम साय ने...

माँझी, चालकी और मेम्बर-मेंबरीन के मानदेय में होगी बढ़ोतरी, सीएम साय ने दिए निर्देश

0
56

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुरिया दरबार में माडिया साराय में विकास कार्य के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की। माँझी, चालकी, मेम्बर-मेंबरीन के मानदेय की बढ़ोतरी के लिए प्रशासन और बस्तर दशहरा समिति से प्रस्ताव प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने साफा एवं गज़माला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री ने चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

साथ ही एंबुलेंस के लिए बनी डिजिटल वेबसाइट, ट्रांजिस्ट हॉस्टल का लोकार्पण एवं चेंबर पत्रिका ( ई-पत्रिका) का विमोचन किया।4097441 whatsapp image 2024 10 15 at 40645 pm