Home छत्तीसगढ़ 13 नवंबर को रायपुर दक्षिण में विस उप चुनाव

13 नवंबर को रायपुर दक्षिण में विस उप चुनाव

0
88

रायपुर। 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। 13 नवंबर को 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। वहीं 2 लोकसभा सीटों का उपचुनाव 20 नवंबर को होगा। इन दो लोकसभा सीटों में केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर उपचुनाव होगा।

बता दें कि रायपुर दक्षिण में विस उप चुनाव 13 नवंबर को होंगे।

चुनावी नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। चुनाव आयुक्त ने कहा कि हर तरह से निष्पक्ष चुनाव पर फोकस रहेगा। किसी भी तरह के प्रलोभन पर नजर रहेगी। मनी, मसल पावर पर लगाम कसी जाएगी। इसके अलावा नशे आदि पर भी रोक लगाने का प्रयास रहेगा। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा कि हमने तय किया है कि किसी भी मतदाता को 2 किलोमीटर से ज्यादा का सफर वोटिंग के लिए न करना पड़े। महाराष्ट्र और झारखंड की सीमाओं पर भी कड़ी चौकसी रखी जाएगी ताकि दूसरे राज्यों से कैश, नशे आदि की तस्करी न होने पाए।

error: Content is protected !!