Home KORBA बेमेतरा MLA दीपेश साहू की ऐतिहासिक पहल : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना...

बेमेतरा MLA दीपेश साहू की ऐतिहासिक पहल : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद भी लेंगे सात फेरे, VIP संस्कृति छोड़ के करेंगे सामूहिक शादी

0
6

 

बेमेतरा विधायक दीपेश साहू 31 मई को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक समारोह में स्वयं विवाह बंधन में बंधकर एक प्रेरक और अनोखी मिसाल पेश करने जा रहे हैं।

 

 

 

बेमेतरा। जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और समाज के बीच विश्वास बढ़ाने का एक अनोखा उदाहरण बेमेतरा में देखने को मिलेगा। क्षेत्र के युवा और लोकप्रिय विधायक दीपेश साहू ने खुद मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लेकर विवाह करने का निर्णय लिया है। यह फैसला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है और इसकी हर ओर सराहना की जा रही है।

 

 

विधायक का ऐतिहासिक और प्रेरक निर्णय

 

 

बेमेतरा के इतिहास में पहली बार कोई मौजूदा विधायक सरकारी योजना के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आम नागरिकों के साथ विवाह बंधन में बंधेगा।

विधायक साहू का यह निर्णय फिजूलखर्ची पर रोक लगाने और सरल-सहज जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश देता है।

31 मई को भव्य सामूहिक विवाह समारोह

यह सामूहिक विवाह 31 मई को बेमेतरा नगर के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू सहित क्षेत्र के 24 जोड़े वैदिक मंत्रों के बीच विवाह सूत्र में बंधेंगे। जिले सहित पूरे प्रदेश में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है।

 

सादगी और सामाजिक जागरूकता का उद्देश्य

युवा विधायक का मानना है कि आधुनिक वैवाहिक आयोजनों में होने वाली अनावश्यक फिजूलखर्ची समाज पर बोझ डालती है। उनका यह कदम न सिर्फ सादगीपूर्ण विवाह की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश है, बल्कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के प्रति जनता में विश्वास बढ़ाने का भी उद्देश्य रखता है।

 

 

समाज और राजनीति से मिल रही व्यापक सराहना

राजनीतिक, सामाजिक और बौद्धिक वर्गों से विधायक साहू के इस कदम को बड़ी सराहना मिल रही है। लोगों का मानना है कि इससे योजना से जुड़ी झिझक कम होगी और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी सम्मानपूर्वक इसका लाभ उठा सकेंगे। विधायक दीपेश साहू ने खुद कहा कि, कोई भी शासकीय योजना तभी प्रभावी होती है, जब जनप्रतिनिधि स्वयं आगे बढ़कर उसका हिस्सा बनें और समाज में एक जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करें