Home Uncategorized बस्तर संभाग में हुई झमाझम बारिश:लेकिन 36.4 डिग्री के साथ सुकमा सबसे...

बस्तर संभाग में हुई झमाझम बारिश:लेकिन 36.4 डिग्री के साथ सुकमा सबसे ज्यादा गर्म, आज भी कई इलाकों में बारिश की संभावना

0
84

acn18.com बस्तर / छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बाद लगातार दूसरे दिन भी बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और बीजापुर में जमकर बारिश हुई है। हालांकि, तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई है। आज भी बस्तर के कई इलाके में बारिश होने की संभावना है।

दरअसल, मौसम विभाग ने सोमवार को बस्तर संभाग के बीजापुर में 34.6 डिग्री, नारायणपुर में 29.5 डिग्री, बस्तर में 33.4 डिग्री, दंतेवाड़ा में 34.01 डिग्री और सुकमा जिले में 36.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया है। इसके साथ ही बीजापुर में 25.5 डिग्री, नारायणपुर में 22.5 डिग्री, बस्तर में 23.4 डिग्री और दंतेवाड़ा में 25.7 डिग्री न्यूनतम तापमान भी दर्ज किया गया है।

ऐसे बन रह सिस्टम

  • दक्षिण पूर्व राजस्थान से उतरी बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है जो कि मध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। वहीं मध्य प्रदेश, बिहार उप हिमालय और पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है।
  • एक द्रोणिका चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दक्षिण गुजरात से झारखंड तक बना हुआ है। जोकि मध्य समुद्र तल से 1.5 और 4.5 किलोमीटर के बीच स्थित है। मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रहा है। आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कई जिलों में हुई बारिश

बता दें कि, सोमवार की सुबह कई जिलों में झमाझम बारिश हुई थी। दोपहर के समय मौसम थोड़ा खुला रहा, लेकिन शाम होते ही फिर से मौसम बदला और बारिश हुई है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि दोपहर में हल्की उमस भी थी।