spot_img

25 राज्यों में दो दिन भारी बारिश का अनुमान:हिमाचल के मंडी में 20 घंटे में दूसरा लैंडस्लाइड, चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर 10KM लंबा जाम

Must Read

Acn18.com/मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि 48 घंटों में मध्यप्रदेश समेत 25 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से मंडी जिले में पिछले 20 घंटे में लैंडस्लाइड की दूसरी घटना हुई। इसकी वजह से 2 नेशनल हाईवे सहित 380 सड़कें बंद हैं।

चंडीगढ़-मनाली NH-21 सात मील और चार मील के पास 20 घंटे से बंद पड़ा है। इस रूट पर 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। सोमवार को सात मील के पास दोबारा लैंडस्लाइड हुआ।

ऐसे में हाईवे के आज बहाल होने के आसार कम दिख रहे हैं। हाईवे बंद होने से मंडी, पंडोह व नागचला में लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं।

वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश से बद्रीनाथ हाईवे बह गया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है।

इन 25 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, कोंकण-गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल में आज और कल दो दिन भारी बारिश हो सकती है।

6 राज्यों में 22 लोगों की मौत
बीते दिन देशभर में हुई बारिश से 6 राज्यों में 22 लोगों की जान गई है। हिमाचल में बाढ़ की वजह से 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 घायल हुए हैं। वहीं, राजस्थान में बिजली गिरने के अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की जान गई।

मुंबई में दो इमारतों का हिस्सा गिरने से 6 लोगों की मौत हुई, जबकि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिजली के खंभे से करंट लगने से एक महिला की जान चली गई। उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश के चलते तीन लोगों की मौत की खबर है। जबकि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हुई।

खराब मौसम के चलते इंडिगो का प्लेन दो बार पाकिस्तानी एयर स्पेस पहुंचा
खराब मौसम के चलते श्रीनगर से जम्मू के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट दो बार पाकिस्तान सीमा में जा पहुंची। बाद में इस फ्लाइट की अमृतसर में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

रविवार शाम तकरीबन 3.36 बजे श्रीनगर से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2124 ने उड़ान भरी थी। 28 मिनट के बाद यह फ्लाइट खराब मौसम की वजह से कोटे जमैल के रास्ते पाकिस्तान में दाखिल हो गई।

तकरीबन 5 मिनट तक यह फ्लाइट पाक एयरस्पेस में रही और सियालकोट होते हुए जम्मू की तरफ बढ़ गई। लेकिन यहां जम्मू में मौसम खराब होने के कारण यह फ्लाइट वहां लैंड नहीं हो सकी। जिसके बाद फ्लाइट ने अमृतसर का रुख किया। लेकिन 4.15 बजे के करीब यह फ्लाइट दोबारा पाक सीमा में दाखिल हो गई।

J&K के कड़ियाल कलां से दाखिल यह फ्लाइट तकरीबन 4.25 बजे के करीब अमृतसर में अजनाला के कक्कड़ गांव के करीब भारतीय सीमा में लौटी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा महापौर और बाकी अध्यक्ष का होगा सम्मान,पूर्वांचल भवन का उद्घाटन करेंगे उद्योग मंत्री

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पूर्वांचल विकास समिती द्वारा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू...

More Articles Like This

- Advertisement -