Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कवर्धा हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कवर्धा हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत

0
115

Acn18.com/रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा के पुलिस लाईन हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। वन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर एवं जनप्रतिनिधियों ने बैगा एवं आदिवासियों के विशेष श्रृंगार बिरनमाला से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा भी कवर्धा पहुंची।

पुलिस लाईन हेलीपैड पर पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, योग आयोग के सदस्य गणेश योगी, क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष कवर्धा ऋषि शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा अगम अनंत, कवर्धा कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष चोवा साहू, लालजी चंद्रवंशी, लाल बहादुर चंद्रवंशी, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, भीखम कोशाले सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, डीएफओ चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

error: Content is protected !!