Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर में दिल दहला देने वाली घटना; घर से 20 मीटर दूर...

सूरजपुर में दिल दहला देने वाली घटना; घर से 20 मीटर दूर हाई-टेंशन टावर पर लटका मिला युवक का शव, एक माह पहले सड़क हादसे में हुई थी पत्नी की मौत

0
10

सूरजपुर: जिले के चांदनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित 33 केवी हाई-टेंशन बिजली के टावर पर एक 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

w7

एक महीने पहले पत्नी ने सड़क हादसे में गंवाई थी जान

मृतक की पहचान संजय जायसवाल, निवासी कुबेरपुर के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे परिवार और गांव को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संजय जायसवाल की पत्नी की मौत महज एक महीने पहले ही अस्पताल से घर लौटने के दौरान एक ट्रैक्टर की टक्कर से हो गई थी।

दो मासूम बच्चे हुए अनाथ

पति की इस संदिग्ध मौत के बाद अब दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ चुका है। महज एक महीने के भीतर मां के बाद पिता की भी इस तरह दर्दनाक मौत होने से दोनों मासूम बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं, जिन्हें अब संभालने वाला कोई नहीं बचा है। इस हृदयविदारक स्थिति को देखकर हर किसी की आंखें नम हैं।

फिलहाल, चांदनी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतार लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

error: Content is protected !!