Home KORBA बिहार के राज्यपाल को यूथ हॉस्टल का न्यौता स्वीकार, चैयरमेन संदीप ने...

बिहार के राज्यपाल को यूथ हॉस्टल का न्यौता स्वीकार, चैयरमेन संदीप ने की भेंट

0
138

Acn18.com/कोरबा, यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 26 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ राज्य शाखा की ओर से प्रदेश चेयरमैन संदीप सेठ ने प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने बिहार प्रदेश के राज्यपाल डॉ. राजेंद्र अर्लेकर से चर्चा की। संगठन के कार्यों को जानने के साथ उन्होंने प्रसन्नता जताई और छत्तीसगढ़ को देखने के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया।

कार्यक्रम में चैयरमेन संदीप सेठ ने बिहार राज्य के राज्यपाल को छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया गया। इस पर महामहिम राज्यपाल ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के कार्यों से बहुत खुश हैं। चेयरमैन ने राजकीय कार्यक्रम के दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य में आमंत्रित किया। राज्य शाखा द्वारा आमंत्रित किए जाने पर उन्होंने इस अवसर पर शामिल होने और आशीर्वाद देने के लिए अपनी सहमति दी।

error: Content is protected !!