Home KORBA एक्टिवा के वाइजर में छिपा मिला जहरीला कॉमन करैत, मचा हड़कंप! RCRS...

एक्टिवा के वाइजर में छिपा मिला जहरीला कॉमन करैत, मचा हड़कंप! RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, समय रहते नजर पड़ने से टला बड़ा हादसा!

0
5

Acn18. Com.कोरबा के पोड़ीबहार में एक बार फिर जहरीले कॉमन करैत सांप की मौजूदगी से हड़कंप मच गया! इस बार सांप घर के बाहर खड़ी एक्टिवा के वाइजर में छिपा मिला। गनीमत रही कि समय रहते नजर पड़ गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।मामला पोड़ीबहार निवासी अंजलि यादव के घर का है, जहां खड़ी एक्टिवा के सामने लगे वाइजर में जहरीला कॉमन करैत, यानी घोड़ा करैत, छिपा हुआ था। सांप को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तत्काल वन विभाग एवं RCRS टीम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव टीम सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।कॉमन करैत भारत के बेहद विषैले सांपों में शामिल है। इसके काटने पर शुरुआती लक्षण स्पष्ट नहीं भी हो सकते हैं। इसलिए सांप दिखने पर खुद पकड़ने या वाहन चालू करने की गलती न करें।

RCRS टीम ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और विशेषज्ञों को सूचना दें।

error: Content is protected !!