Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल डेका ने राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल डेका ने राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

0
107

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल डेका ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमारे प्रदेश की संस्कृति, समृद्धि और विकास के संकल्प को एक नई दिशा देने का अवसर है। छत्तीसगढ़ स्थापना के पश्चात बीते वर्षाे में राज्य ने एक विशिष्ट पहचान बनाई है और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नये आयाम गढ़े हैं।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया है कि हम सभी को एकजुट होकर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता के साथ हम सब मिलकर अपने राज्य को नई ऊंचाईयों तक ले जायंेगे। मेरी कामना है कि हमारा छत्तीसगढ़ इसी तरह प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और हर नागरिक का जीवन खुशहाल और समृद्ध हो।

error: Content is protected !!