spot_img

राज्यपाल ने चंपई सोरेन 5.30 बजे बुलाया; हेमंत की रिमांड पर कोर्ट का फैसला सुरक्षित

Must Read

acn18.com झारखंड /झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इससे पहले ही सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए राज्य प्रमुख के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया। आज राजभवन में चंपई सोरेन का शपथग्रहण हो सकता है। राज्यपाल ने चंपई को 5.30 बजे बुलाया है। इस बीच झारखंड में कुछ आदिवासी संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। ईडी ने हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया।

- Advertisement -

हेमंत सोरेन आज की रात जेल में ही रहेंगे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बृहस्पतिवार को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया गया। ईडी ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की 10 दिन की रिमांड की मांग की। हालांकि अदालत ने दलीलों को सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन रांची के पीएमएलए कोर्ट से निकल गए हैं। हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बारे में वकील मनीष सिंह ने बताया कि हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 10 दिन की रिमांड की मांग की गई थी लेकिन आदेश सुरक्षित रख लिया गया है और अगली सुनवाई कल होगी। बता दें कि हेमंत सोरेन को आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को बुधवार रात यहां उनके आधिकारिक आवास पर धनशोधन मामले में सात घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था।
वी के चौबे ने छोड़ा झारखंड के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पद
झारखंड के मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के एक दिन बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे ने भी  मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पदभार छोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य सभी अतिरिक्त प्रभार भी त्याग दिए हैं।

चौबे ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का प्रभारी था। जब मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया, तो मुझे प्रधान सचिव पद छोड़ना पड़ा। मैंने अन्य सभी अतिरिक्त प्रभार भी त्याग दिए। उन्होंने कहा कि मैं कार्मिक विभाग में शामिल हो गया हूं और अब नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहा हूं।

गौरतलब है कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को बुधवार को राज्य सरकार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से हटा दिया गया था। अब मुख्य सचिव एल खियांग्ते गृह, जेल और आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

राज्यपाल ने चंपई सोरेन को 5.30 बजे बुलाया, शपथ ग्रहण की संभावना

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के पास हेमंत सोरेन इस्तीफा देने चंपई सोरेन (सबसे बाएं) के साथ पहुंचे थे
हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक दल के नेता चुने गए चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। गुरुवार को उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलने का समय मांगा। राजभवन ने चंपई सोरेन को शाम 5.30 बजे बुलाया है। माना जा रहा है कि उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई जा सकती है। खबरों के अनुसार राज्यपाल से कुल पांच लोग मिल सकते हैं।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वेब पुल पर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट,युवती और महिला के बाल पकड़कर खींचे, गाड़ी तोड़ीवेब पुल पर दो पक्षों में...

Acn18.com/रविवार को इस वेव पूल में सैकड़ो की संख्या में बच्चों से लेकर युवा और उम्रदराज लोग भी पहुंचते...

More Articles Like This

- Advertisement -