Home देश दुनिया PM Kisan Yojana के लाभार्थी को सरकार दे रही है यह तोहफा,...

PM Kisan Yojana के लाभार्थी को सरकार दे रही है यह तोहफा, जानिए क्या है फायदा

0
109

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने किसानों के लिए किसान ऋण पोर्टल (Kisan Rin Portal) लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिये किसान आसानी से किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) के लिए आवेदन दे सकते हैं। इसमें किसानों को सब्सिडी के साथ लोन की सुविधा मिलती है। इस पोर्टल का उद्देश्य है कि है कि किसान अब सस्ते ब्याज दर पर बैंक से लोन ले सकते हैं। कई किसान खेती करने के लिए साहूकारों से लोन लेते हैं। पीएम किसान लाभार्थी को भी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलता है।

1 अक्टूबर 2023 से केंद्र सरकार ने घर-घर किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अभियान शुरू कर रही है। यह अभियान इस साल के अंत यानी 31 दिसंबर 2023 तक चलेगा। इस अभियान को फिजिकल के साथ डिजिटल तौर पर भी चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए बैंक, पंचायत और जिला प्रशासन एक साथ मिलकर काम करेंगे। इसके अलावा पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लाभार्थी को अगले तीन महीनों में किसान क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा।

error: Content is protected !!