acn18.com सक्ती / प्रदेश के सक्ती जिले के मालखरौदा में आयोजित सीएम की आमसभा में एक महिला के गले से सोने का हार पार हो गया। अज्ञात आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है,महिला को जब इस बात की जानकारी हुई तब वह मौके पर ही रोने लगी। मौके पर मौजूद लोगों से वह काफी मिन्नतें करती,रही लेकिन किसी ने उसकी एक ना सुनी। अंत में महिला थाना पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई।



