Home KORBA हथियारों की नोक पर सराफा कारोबारी से सोने की चैन व एक...

हथियारों की नोक पर सराफा कारोबारी से सोने की चैन व एक लाख रुपयों की लूट,एसपी से की गई मामले की शिकायत,मारपीट भी की गई

0
85

acn18.com कोरबा/ कोरबा में अपराधियों के हौंसले किस कदर बुलंद हो चले हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है,कि अपराधी दिन दहाड़े हाथियारों की नोक पर लोगों को लूटने में लगे हुए है।

ऐसी ही एक घटना सीविल लाईन थानांतर्गत सुभाष चौक के पास फलोद्यान के पास घटित हुई जहां सराफा कारोबारी अनूप मजूमदार नामक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए करीब 6 अपराधियों ने उसके गले से सोने का चैन लूटने के साथ ही जेब में रखे एक लाख रुपए भी छीन लिए। शाम करीब चार बजे यह घटना घटी है जहां मुड़ापार निवासी फारुख खान अपने साथी बिट्टू व अन्य लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।मामले की शिकायत सीविल लाईन थाना के साथ ही एसपी से की गई है। मामले में खासबात यह है,कि पुलिस ने अपराध तो दर्ज कर लिया है लेकिन लूटपाट का मामला कायम नहीं किया गया है। हालांकि जल्द ही इस मामले में लूटपाट का अपराध भी दर्ज किया जा सकता है।

WhatsApp Image 2024 02 28 at 10.54.31 1