Home Astrology लड़कियों को भी चढ़ा डॉन बनने का चस्का : चाकू के साथ...

लड़कियों को भी चढ़ा डॉन बनने का चस्का : चाकू के साथ दबंगई दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

0
5

 

सोशल मीडिया पर अपने आपको शहर का डॉन तथा बड़ा बदमाश साबित करने होड़ मची हुई है। अब युवतियां भी पीछे नहीं हैं और अपने आपको तथा डॉन बदमाश साबित करने रील पोस्ट कर रही हैं।

 

 

रायपुर। सोशल मीडिया पर अपने आपको शहर का डॉन तथा बड़ा बदमाश साबित करने होड़ मची हुई है। इस कड़ी में अब युवतियां भी पीछे नहीं हैं और अपने आपको तथा डॉन बदमाश साबित करने रील पोस्ट कर रही हैं। उनकी भाषाशैली जनसामान्य के कानों में जहर घोलने वाली रहती हैं। युवक-युवतियां इंस्टाग्राम पर हथियार लहराते अश्लील गाली-गलौज करते और जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो अपलोड कर रहे हैं।

 

 

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है। ऐसा ही एक वीडियो डीडीनगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा का वायरल है। यहां के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर ऐसा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह खुद को अपराधी की तरह पेश करते हुए कहता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में वो कह रहा है कि हमारा खेल ही निराला है…. 302 के खेल में अनगिनत चाकू मारेंगे, चाहे जिंदगी रायपुर सेंट्रल जेल में निकल जाए।

 

वायरल वीडियो से लोगों में नाराजगी

वीडियो में युवक के हावभाव और भाषा को लेकर लोगों ने भी आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो वायरल होने पर पुलिस संज्ञान में लेकर कार्रवाई भी करती है। बावजूद इसके लोगों को आतंकित करने के वीडियो वायरल कर बदमाश अपने साथियों के बीच धौंस जमाने की कोशिश करते हैं। आदतन बदमाशों को पुलिस कार्रवाई का कोई भय नहीं रहता, इस कारण उन्हें जेल जाने का कोई खौफ भी नहीं होता।

 

युवतियां भी कर रहीं गाली-गलौज

 

एक अन्य वायरल वीडियो में एक युवक और युवती ने लोगों को धमकाते हुए तथा गाली-गलौज करते हुए वीडियो अपलोड किया है। बताया जा रहा है कि दोनों नियमित रूप से ऐसे वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं।

मुंह में चाकू दबाकर शेर डांस

आजाद चौक थाना क्षेत्र का भी एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें मोहर्रम जुलूस के दौरान मंगल बाजार के पास एक युवक अपने दोनों हाथों में चाकू और एक चाकू मुंह में दबाकर ‘शेर डांस’ करता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर इस तरह खुलेआम हथियारों के प्रदर्शन से एक ओर जहां लोग दहशत में हैं, वहीं इससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होते हैं