Home KORBA प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी पर चलाया चाकू,देखिये वीडियो

प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी पर चलाया चाकू,देखिये वीडियो

0
11

 

 

Screenshot 2026 05 22 11 36 02 32 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

– बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक युवक पहले से शादीशुदा है और परिवार से अलग दूसरी महिला के साथ सकरी स्थित अटल आवास में रह रहा था। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे और उनके साथ एक छोटी बच्ची भी रह रही थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और डायल 112 को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस दोनों को सकरी थाना लेकर पहुंची, जहां घंटों तक समझाइश का दौर चला। बाद में दोनों पक्ष कोर्ट पहुंचे और स्टाम्प पेपर पर समझौता कर अलग-अलग रहने की सहमति दी। हालांकि समझौते के बाद भी थाना परिसर में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। युवती द्वारा हंगामा किए जाने की चर्चा रही। वहीं स्थानीय लोगों के बीच युवती के शराब सेवन को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल यह पूरा मामला सकरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।