Home KORBA खेल-खेल में गई बच्ची की जान : गमछा गले में कसने से...

खेल-खेल में गई बच्ची की जान : गमछा गले में कसने से दर्दनाक हादसा, जांच में जुटी पुलिस

0
21

 

कोरबा के बालको में खेलते समय गमछा गले में कसने से 10 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। छोटे भाई के साथ खेल रही मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खेल-खेल में एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। बालको थाना क्षेत्र के सतनाम नगर में घर के अंदर छोटे भाई के साथ खेलते समय बच्ची के गले में गमछा कस गया, जिससे उसका दम घुटने लगा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

 

पुलिस के अनुसार, मृत बच्ची रोमा राज (10 वर्ष) मूल रूप से गढ़ उपरोड़ा की रहने वाली थी। वर्तमान में उसका परिवार बालको के सतनाम नगर में रहता है। रोमा स्थानीय स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा थी और अपने छोटे भाई के साथ घर में खेल रही थी। वहीं परिजनों ने बताया कि खेल के दौरान रोमा ने गमछे को ऊपर बांधकर उसमें सिर डालने की कोशिश की।

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बताया जा रहा है कि वह पहले भी छोटे भाई को हंसाने के लिए इसी तरह मजाक किया करती थी। लेकिन इस बार गमछा अचानक उसके गले में कस गया और उसका दम घुटने लगा। जब तक परिजनों की नजर उस पर पड़ी और वे उसे बचाने पहुंचे, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

 

घटना की सूचना मिलने पर बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह घटना एक दुर्घटनावश हुआ हादसा प्रतीत हो रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!