Home छत्तीसगढ़ युवती ने गर्भवती महिला पर हमला, FIR दर्ज

युवती ने गर्भवती महिला पर हमला, FIR दर्ज

0
110

acn18.com/ रायपुर। रायपुर में एक घर के सामने सड़क पर पानी बहने की वजह से मारपीट हो गई है। इस मामले में एक पक्ष की युवती ने दूसरे पक्ष की गर्भवती महिला के पेट में मुक्का मार दिया। इसके बाद महिला के पति ने गुस्सा आकर युवती पर डंडे से वार कर दिया। इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। FIR के मुताबिक, प्रेमलाल कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि, वो भर्रीखार भाटागांव में रहता है। शुक्रवार दोपहर वह अपने घर के पास खड़ा हुआ था। तभी पड़ोसी प्रज्ञा सिंह अपने नए बन रहे मकान में पानी डाल रही थी। पानी बहकर प्रेमलाल के घर के सामने सड़क पर आया। तो उसने आपत्ति जताई।

इसके बाद प्रज्ञा ने उसे गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। इस दौरान प्रेमलाल की गर्भवती पत्नी बाहर आई तो प्रज्ञा ने उसके पेट पर मुक्का मार दिया। जिसके बाद मामला पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस में दूसरी शिकायत प्रज्ञा सिंह ने की है। उसने पुलिस को बताया कि सड़क पर बहते हुए पानी की वजह से जबरन विवाद किया गया है। इस दौरान प्रेमलाल कुशवाहा ने उस पर डंडे से वार किया। जिससे उनके सिर और हाथों में दर्द हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से FIR दर्ज की है।

error: Content is protected !!