Home Astrology सरगुजा में मिला गैंग्स ऑफ वासेपुर का गैंगस्टर : 13 साल से...

सरगुजा में मिला गैंग्स ऑफ वासेपुर का गैंगस्टर : 13 साल से यहां छिपा था, चला रहा था बस और एंबुलेंस

0
4

गैंग्स ऑफ वासेपुर के गैंगस्टर शब्बीर आलम ने सरगुजा में भी अपना एक साम्राज्य खड़ा कर दिया था।

अंबिकापुर। गैंग्स ऑफ वासेपुर के गैंगस्टर शब्बीर आलम ने सरगुजा में भी अपना एक साम्राज्य खड़ा कर दिया था। दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ शहर में पिछले 13 सालों से रह रहा था। इस दौरान उनसे शहर में आलीशान मकान बनाने के साथ ही बस व एंबुलेंस संचालन का काम भी किया।

बड़ी बात यह है कि, गैंगस्टर को शहर में इतने वर्षों से संरक्षण दिया जा रहा था। आरोपी की पहचान छिपाने के साथ ही शहर के बस के संचालन ने ना सिर्फ उसे पनाह दी बल्कि उसके साथ पार्टनरशिप भी किया। अब इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने बस संचालक और उसके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर दिया है।

13 साल से पहचान छिपाकर शहर में रह रहा था गैंगस्टर सब्बीर आलम

बता दें कि, झारखंड के गैंगस्टर सब्बीर आलम और उसके साथी को गिरफ्तार करने के लिए 3 जुलाई को धनबाद की पुलिस गिरफ्तार करने के लिए आई थी। आरोपी सब्बीर आलम और उसके साथी पर गैंग्स ऑफ वासेपुर के डॉन फहीम खान की मां और चाची की हत्या का आरोप था। हालांकि जब धनबाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए रिंग रोड मोनीनपूरा स्थित घर में छापा मारा तो मौके पर मौजूद लोगों के विरोध का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकला था और अब तक उसका पता नहीं चल सका है। इस बीच कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। वर्ष 2013 में पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद आरोपी सब्बीर आलम अपने साथी जावेद खान के साथ शहर के मोनीनपुरा में रह रहा था।समय और कैलेंडर

पार्टनरशिप में चल रहा था कारोबार

गैंगस्टर शब्बीर आलम और बस संचालक वैदुल खान के बीच वर्षों से पार्टनर शिप की बात सामने आई है। जांच में यह बात सामने आई है कि वैदुल खान ने ना सिर्फ गैंगस्टर को पनाह दी और उसकी पहचान छिपाई बल्कि उसके साथ पार्टनरशिप में कारोबार भी किया। दोनों के पार्टनरशिप में दो बसें, 40 एम्बुलेंस, सिलाई दुकान का कारोबार चल रहा था। इस दौरान सब्बीर आलम ने शहर में अपना एक आलीशान मकान भी बनाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गैंगस्टर सब्बीर आलम और उसके सहयोगी जावेद खान को संरक्षण देने और उसके साथ सहयोग करने वालों की पहचान की जा रही है।

चल रही है जांच

एसएसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि, गैंगस्टर को पनाह देने और उसके साथ पार्टनरशिप में करने के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी बस संचालक और उसके सहयोगियों की जांच चल रही है। जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी