सामूहिक दुष्कर्म : पीड़िता के नवजात ने दम तोड़ा, पीड़िता के परिजनों की मांग – आरोपियों की डीएनए जांच हो

0
101

acn18.com बाल्को / बाल्को नगर थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी के द्वारा जन्म दिए गए नवजात की मौत हो गई। इसके साथ पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मांग की है वह शव के कफन दफन से पहले आरोपियों की डीएनए जांच करे। इधर जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

वर्ष 2022 में सामूहिक दुष्कर्म किया घटना बालको नगर क्षेत्र में हुई थी जिसका खुलासा इस वर्ष जनवरी के अंतिम दिन में हुआ जब पीड़िता ने अपने घर पर एक बच्चे को जन्म दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां पर उसकी मौत हो गई। इस बारे में सूचना मिलने पर पीड़िता और उसके परिजन यहां पहुंचे जिन्होंने घटनाक्रम को दौहराया।

vlcsnap 2023 02 04 17h01m37s423

पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि अगली कार्रवाई से पहले इस मामले में लिप्त चारों आरोपियों की डीएनए जांच की जानी चाहिए। ताकी उन्हें दंडित किया जा सके।

बालिकाओं और महिलाओं के साथ होने वाली क्रूरतम घटनाओं की रोकथाम के लिए सरकार के द्वारा कठोर कानून बनाए गए हैं। अनेक मामलों में आरोपियों को दंडित करने का काम फास्ट ट्रेक कोर्ट के द्वारा किया गया है। इन सब के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में जिस तरह से घटनाएं हो रही है उससे पता चलता है कि अपराधिक तत्वों में डर नाम की चीज नहीं रह गई है।

कर्ज के बोझ से लदे किसान ने की खुदकुशी,श्यांग थाना क्षेत्र के गांव का मामला