Home KORBA कर्ज के बोझ से लदे किसान ने की खुदकुशी,श्यांग थाना क्षेत्र के...

कर्ज के बोझ से लदे किसान ने की खुदकुशी,श्यांग थाना क्षेत्र के गांव का मामला

0
105
acn18.com श्यांग / किसानों का कर्ज माफ करने की योजना के बीच अभी भी समस्याएं बनी हुई है। कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के एक गाव में 48 वर्षीय किसान सालिकराम ने कीटनाशक का सेवन कर जान दे दी। मृतक कर्ज के दवाब से परेशान था।
vlcsnap 2023 02 04 16h38m30s250

कई तरह की परेशानी से जूझने वाला वर्ग खुदकुशी को सबसे आसान विकल्प समझ रहा है। किसान सालिकराम ने कर्ज से छुटकारा पाने यह कदम उठाया। उसके पुत्र ने बताया कि कर्ज के चक्कर मे हमारे 2 खेत गिरवी रख दिए गए। बताया गया कि जहर के असर से सालिकराम की तबियत बिगड़ गई, जिस पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहाँ ग्रामीण की मौत हो गई।

vlcsnap 2023 02 04 16h38m52s427

अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ जिले के खरसिया में अंतर्राष्ट्रीय कबीरपंथ संत महासम्मेलन में शामिल हुए