Home KORBA निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में लिया...

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में लिया भाग…

0
9

WhatsApp Image 2026 09 23 at 3.53.20 PM

कोरबा : कोरबा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला वासियों ने भारी उत्साह दिखाया और बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में आयोजित इस शिविर के दौरान आने वाले मरीजों की हर तरह की आवश्यक स्वास्थ्य जांच निशुल्क की गई, साथ ही जरूरतमंदों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। सेवा और समर्पण के इस महाअभियान में रक्तदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। शिविर में लगभग 250 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर महादान का संदेश दिया।

WhatsApp Image 2026 09 23 at 3.53.22 PM

​मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी ने शिविर की सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।​सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में सभी तरह की जांचें निशुल्क की गई हैं और मरीजों को दवाएं दी गई हैं। लगभग 250 लोगों ने रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाया है।​शिविर में समाज के प्रमुख संगठनों और गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रक्तदान करने वाले युवाओं और स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।

​भारत विकास परिषद कोरबा अध्यक्ष कमलेश यादव ​नेत्रदान-देहदान प्रकल्प प्रभारी महेश गुप्ता के साथ ही नगर के कई अन्य गणमान्य नागरिक भी शिविर में मौजूद रहे।सेवा, स्वास्थ्य और रक्तदान का संदेश देने वाला यह ‘सेवा संकल्प अभियान’ कोरबा वासियों के लिए बेहद मददगार साबित हुआ, जहां समाज के सभी वर्गों ने एकजुट होकर मानव सेवा की एक मिसाल पेश की।

error: Content is protected !!