Home छत्तीसगढ़ डीलरशिप देने के नाम पर 47 लाख रुपए की ठगी:दोनों के बीच...

डीलरशिप देने के नाम पर 47 लाख रुपए की ठगी:दोनों के बीच हुआ अनुबंध, फिर बिकने वाली वाहनों के पैसे को खुद के खाते में जमा करवाया

0
192

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बाइक शोरूम की डीलरशिप दिलाने के नाम पर एक शख्स से 47 लाख रुपए की ठगी हुई है। ठग जिस किराए के मकान में रहता था उसी मकान मालिक से उसने धोखा किया है। जो बाइक बिक रही थी उसके लाखों रुपए अपने बैंक अकाउंट में डलवा लिए। फिर उन पैसों से खुद के लिए 3 लग्जरी कार खरीद ली। हालांकि, मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांजगीर चांपा के रहने वाले आरोपी को राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव के रहने वाले अब्दुल रसीद ने पुलिस को बताया कि, दंतेश्वरी ऑटो मोटर्स का सब डीलर पंकज कुर्रे उसके घर किराए में रहता था। अब्दुल ने पंकज से बजाज कंपनी की डीलरशिप दिलाने को कहा था। जिसपर पंकज ने दंतेश्वरी ऑटो मोटर्स के डीलरशिप को अब्दुल के नाम करने को कहा। दोनों के बीच अनुबंध भी हुआ था। जिसके बाद पंकज ने अब्दुल को उसके अकाउंट नंबर देकर 47 लाख 50 हजार रुपए डलवा लिए।

जिसके बाद अब्दुल जो भी बाइक बेचता था उसके पैसे पंकज के खाते में जाते थे। जब अब्दुल ने पैसे को लेकर कहा तो पंकज ने उसे मना कर दिया और बोला कि मैंने डीलरशिप दी ही नहीं है। इसके बाद अब्दुल ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर अपने साथ हुए इस फ्रॉड की शिकायत दर्ज करवाई। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को राजधानी रायपुर से पकड़ लिया। इसके पास से 3 लग्जरी कार भी बरामद की गई। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!