Home देश दुनिया संसद सत्र का चौथा दिन आज:कांग्रेस फिर अडाणी मुद्दे पर केंद्र को...

संसद सत्र का चौथा दिन आज:कांग्रेस फिर अडाणी मुद्दे पर केंद्र को घेरेगी; कल प्रियंका ने संविधान की कॉपी लेकर शपथ ली

0
109

acn18.com/ संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। कांग्रेस आज फिर अडाणी मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेगी। गुरुवार को भी विपक्ष ने दोनों सदनों में इसी मुद्दे पर हंगामा किया। साथ ही ‘देश का लूटना बंद करो’ के नारे लगाए। इसके बाद कार्यवाही आज दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

दरअसल, राहुल ने बुधवार को संसद के बाहर कहा था कि अडाणी पर अमेरिका में 2 हजार करोड़ की रिश्वत देने का आरोप है। उन्हें जेल में होना चाहिए। मोदी सरकार उन्हें बचा रही है।

गुरुवार को प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा पहुंचीं। उन्होंने सांसद पद की शपथ ले ली। उनके साथ उनकी मां सोनिया और राहुल गांधी भी संसद पहुंचे। प्रियंका वायनाड सीट से उपचुनाव जीती हैं। प्रियंका के साथ नांदेड़ से उपचुनाव जीतने वाले रविंद्र चव्हाण ने भी शपथ ली।

Untitled 349

error: Content is protected !!