Home KORBA कांग्रेस के पूर्व विधायक ने अपनाया बागी रुख, श्यामलाल कंवर ने कहा...

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने अपनाया बागी रुख, श्यामलाल कंवर ने कहा कि प्रत्याशी नहीं बदला तो किया जाएगा विरोध

0
74

Acn18.com/कोरबा जिले की आदिवासियों के लिए आरक्षित रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने फूल सिंह राठिया को अपना प्रत्याशी बनाया है. इससे रामपुर के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता श्यामलाल कंवर भारी खफा है. उन्होंने कहा है कि यदि पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बदला तो उसका जमकर विरोध किया जाएगा. श्री कंवर ने कहा है कि जिस फूल सिंह राठिया ने पिछले चुनाव में जोगी कांग्रेस से चुनाव लड़कर कांग्रेस प्रत्याशियों को नुकसान पहुंचाया था उसे ही कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने से क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता भारी नाराज हैं.

error: Content is protected !!