Home Uncategorized पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज से वन मंत्री केदार कश्यप ने...

पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज से वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया आशीर्वाद

0
140

Acn18.com रायपुर, 01 मार्च 2024/ वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज धरसींवा विकासखंड के ग्राम मुरा में आयोजित हिन्दू राष्ट्र धर्मसभा में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता पुरी गोवर्धन मठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज से आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गौरतलब है कि विगत तीन दिनों से रायपुर के धरसींवा विकासखण्ड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्री लखन लाल मिश्र के ग्राम मुरा में हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता पुरी गोवर्धन मठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के दिव्य प्रवचन आयोजित है। इस अवसर पर पूर्व आईएएस अधिकारी श्री जी.एस. मिश्रा, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!