spot_img

6 रसोई में बन रहा 20 हजार लोगों का खाना:सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी सहित 500 VVIP के लिए अलग से किचन

Must Read

acn18.com न‌‌‌‌‌‌वा रायपुर/ छत्तीसगढ़ के न‌‌‌‌‌‌वा रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन चल रहा है। इस आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों नेताओं सहित मीडिया और अन्य लोग पहुंचे हैं। इन लोगों के खाने की व्यवस्था के लिए 6 अलग-अलग किचन बनाए गए हैं। यहां लगभग 15-20 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था में 2 हजार लोग दिन रात लगे हुए हैं।

- Advertisement -
अधिवेश में शिरकत करने वाले नेताओं और अन्य लोगों के लिए खाने की तैयारी में लगे लोग।
अधिवेश में शिरकत करने वाले नेताओं और अन्य लोगों के लिए खाने की तैयारी में लगे लोग।

यहां के कैटरिंग इंचार्ज शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि रायपुर के कैटर्स को खाने का टेंडर दिया गया है। उसकी ओर से चाइनीज, छत्तीसगढ़ और अन्य भोजन के लिए अलग-अलग कैटर्स को बुलाया गया है। ये सभी लोग सुबह 7-8 हजार लोगों का नाश्ता, 30-40 हजार लोगों का लंच और 25-30 हजार लोगों का डिनर तैयार कर रहे हैं। इसके साथ चाय और स्नैक्स की अलग से व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग से टीम बनाई गई है। इनके द्वारा इसे सुबह से लेकर लगातार रात तक दिया जा रहा है। सभी कर्मचारियों की ड्यूटी अलग-अलग लगाई गई है। एक टीम खाना सर्व करने में लगी है। एक टीम मटेरियल तैयार कर रही है और एक टीम हलवाई की उसे बनाने में लगी है। बड़ी संख्या में लड़के पानी की व्यवस्था में लगाए गए हैं।

खाने के लिए किचन के पास ही बनाया गया है स्टोर, जहां सामानों को रखा गया है।
खाने के लिए किचन के पास ही बनाया गया है स्टोर, जहां सामानों को रखा गया है।

एफ 1 से एफ 6 तक बने हैं 6 किचन
एफ 4 किचन के इंचार्ज लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि खाने की व्यवस्था के लिए 6 अलग-अलग किचन बनाए गए हैं। इन्हें एफ 1 से एफ 6 में बांटा गया है। एफ 1 से लेकर एफ 4 तक के किचन में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खाने का इंतजाम किया जा रहा है। वहीं एफ-5 में मीडिया कर्मियों के लिए व्यवस्था की गई है। वहीं एफ 6 में आने वाले ड्राइवर, गनमैन और सुरक्षाकर्मियों के खाने की व्यवस्था की गई है।

पीने के लिए पानी का भी किया गया है बड़ा स्टोर।
पीने के लिए पानी का भी किया गया है बड़ा स्टोर।

वीवीआईपी के लिए अलग व्यवस्था
इस कार्यक्रम में 500 वीवीआईपी गेस्ट भी आए हैं। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से लेकर केंद्रीय स्तर के नेता और पदाधिकारी शामिल हैं। इनके लिए अलग से एक किचन बनाया गया है। इन सभी का भोजन इसी किचन में बन रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन की भी व्यवस्था कराई है।

नेताओं के लिए खाने के साथ सलाद तैयार करने में लगे कर्मचारी।
नेताओं के लिए खाने के साथ सलाद तैयार करने में लगे कर्मचारी।

 

खाना खाने की भी है अलग-अलग व्यवस्था
जिस तरह से खाना बनाने के लिए 6 अलग-अलग किचन की व्यवस्था की गई है। उसी तरह खाना खाने के लिए भी 4 अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। यहां एंट्री भी कैटेगरी के मुताबिक दी जा रही है। किसी भी सेक्शन में दूसरा कोई प्रवेश न करे इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं बनीं महात्मा गांधी:राष्ट्रपिता के वेश में शहर में निकाली दांडी यात्रा, राज्य सरकार पर लगाए मांगों को अनसुना करने के आरोप

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लोगों से 66 लीटर महुआ शराब जब्त,कोरबा आबकारी विभाग की कार्रवाई

Acn18.com/आबकारी विभाग की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धवईंपुर और ग्राम पोड़ी में अवैध महुआ शराब...

More Articles Like This

- Advertisement -