Home KORBA दो बाइकों के बीच हुए भिडंत में पांच लोग घायल, घटनाक्रम का...

दो बाइकों के बीच हुए भिडंत में पांच लोग घायल, घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल

0
153

Acn18.com/कटघोरा थानांतर्गत नगर पंचायत छुरी के पास हुए जबरदस्त सड़क हादसे में बाइक सवार पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिनमें से दो ही हालत गंभीर बनी हुई है। दो बाइकों के बीच हुई टक्कर की तस्वीर पास ही के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।

कटघोरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छुरी में जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। दो बाइकों के बीच हुए भिडंत में पांच लोग घायल हो गए हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटनाक्रम का वीडियो घटनास्थाल पर मौजूद एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया,जिसमें साफ-साफ दिख रहा है,कि किस तरह एक बाइक ने दूसरे बाइक को पीछे से टक्कर मारी। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिकी उपचार देने के बाद सभी को मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल दो लोग बरमपुर जबकि बाकी के तीन लोग सलोरा के निवासी है। फिलहाल कटघोरा पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!