Home KORBA राज्य स्तर की वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता की टीम में कोरबा की पांच...

राज्य स्तर की वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता की टीम में कोरबा की पांच बालिकाओं का नाम संभावित,संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में किया बेहतर प्रदर्शन

0
153

Acn18.com/प्रदेश के रायगढ़ जिले में आयोजित संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कोरबा की पांच बालिकाओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है,ऐसे में उनके राज्य स्तर की टीम में चयन होने की संभावना काफी बढ़ गई है। कोरबा में रहने वाली रिया महिलांगे,श्रेया,निफ्ती,डॉल साहू,देवांशी और साईमा ने अपनी अंडर 19 वर्ग में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रायगढ़ की टीम को 2-0 से मात देकर खिताबी मुकाबला जीत लिया। खिलाड़ियों के कोच, जिला शिक्षाधिकरी व सहायक क्रिड़ा अधिकारी ने उनके इस प्रदर्शन पर खुशी जताई है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!