spot_img

नहाने के दौरान बालक के गले में फ़सी मछली,फिर क्या हुआ जानिए पूरा मामला

Must Read

acn18.com जांजगीर चांपा / जिले के अकलतरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत करोमहू गाव में समीर गोंड़ नामक बालक की परेशानी एक मछली ने बढ़ा दी। बालक तालाब में नहा रहा था, तभी मछली उसके गले मे आकर फस गयी। इस घटनाक्रम से बच्चे की हालत खराब हो गयी।

- Advertisement -

ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों में नहाने वाले लोगों के लिए यह घटना एक सबक हो सकती है जो अक्सर तालाब में जाया करते हैं। करोमहु गाँव के समीर के साथ भी ऐसा ही हुआ। अन्य दिनों की तह वह शुक्रवार को भी तालाब में नहा रहा था। उसी दौरान एक मछली उसके गले मे फस गई। अजीब स्थिति निर्मित होने पर बालक यहां से किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद उसे अकलतरा के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने अपने प्रयास से गले में फंसी मछली को निकालने की कोशिश की लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। बच्चों की हालत को ध्यान में रखते हुए उसे तुरंत सिम्स बिलासपुर के लिए रेफर किया गया। क्षेत्र के लोगों ने समीर की रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना की है

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रक्तदान करने के लिए आगे आए कोरबा के पत्रकार.वरिष्ठ पत्रकार रमेश पासवान की स्मृति में हुआ आयोजन

ACN18.COM कोरबा / तिलक मार्ग स्थित प्रेस क्लब भवन में वरिष्ठ पत्रकार रमेश पासवान की स्मृति में रक्तदान शिविर...

More Articles Like This

- Advertisement -