Acn18.com/ एक होटल में आयोजित शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक फायरिंग की घटना सामने आई। गोलीबारी की आवाज सुनते ही बारातियों और समारोह में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य के घायल होने की सूचना है।

घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड की स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के साथ-साथ मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, फायरिंग के कारणों और इसमें शामिल आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों तथा होटल परिसर में पूछताछ व जांच की जा रही है।





