Acn18. Com.कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। दोनों दुर्घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। हादसों के बाद इलाके में शोक का माहौल है।पहली घटना छुरी की है, जहां दीपका से सिरकी जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं दूसरी घटना नेशनल हाईवे-130 पर तानाखार के लालघाट के पास हुई, जहां स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई.दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत के बाद कटघोरा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। फिलहाल दोनों मामलों में जांच जारी है।





