
शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाराती बस में सवार होकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में बस में अचानक आग दिखी और देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई। किस्मत अच्छी थी बारातियों की कि वह भयंकर ज्वाला में बस तब्दील हो इससे पहले ही वह गाड़ी से कूद चुके थे।
यह घटना छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की है।राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा के समीप घटी। बताया जाता है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट थी।
बहरहाल यात्री दूसरे माध्यम से बालोद वापस लौट चुके हैं
पुलिस मामले की विवेचना कर रही है




