spot_img

पंजाब में विधायकों की खरीद-फरोख्त पर FIR:AAP ने BJP पर आरोप लगाया, लेकिन केस अज्ञात पर; केजरीवाल ने दिल्ली तलब किए MLA

Must Read

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के MLA की खरीद-फरोख्त को लेकर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि 11 विधायकों ने शिकायत दर्ज कराई है। इनमें दिनेश चड्‌ढा, रमन अरोड़ा, बुधराम, कुलवंत पंडोरी, नरिंदर कौर भराज, रजनीश दहिया, रूपिंदर हैप्पी, शीतल अंगुराल, मंजीत विलासपुर, लाभ सिंह उगोके और कुलजीत रंधावा का नाम शामिल है।

- Advertisement -

स्टैंडर्ड गाइडलाइंस के अनुसार जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दी गई है। इसमें अहम बात यह है कि AAP ने BJP पर आरोप लगाया था, लेकिन केस अज्ञात पर दर्ज हुआ है। इधर, अरविंद केजरीवाल ने 18 सितंबर को सभी विधायकों को दिल्ली तलब कर लिया है। CM भगवंत मान भी उसी दिन जर्मनी से लौटेंगे।

पंजाब के DGP गौरव यादव के हवाले से प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी गई है। AIG स्तर के अफसर इस केस की जांच करेंगे।
पंजाब के DGP गौरव यादव के हवाले से प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी गई है। AIG स्तर के अफसर इस केस की जांच करेंगे।

विजिलेंस को सौंपे गए डॉक्यूमेंट्स और रिकॉर्डिंग
FIR दर्ज होते ही AAP विधायकों की शिकायत से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स विजिलेंस ब्यूरो के डायरेक्टर को सौंप दिए गए हैं। AAP ने कुछ कॉल रिकॉर्डिंग्स भी DGP को दी हैं। इसे भी विजिलेंस को सौंप दिया गया है।

AAP बोली- 25-25 करोड़ का ऑफर दिया गया
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि भाजपा उनकी पार्टी के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए में खरीदने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने AAP के 52 विधायकों के लिए 1375 करोड़ रुपए का फंड तय किया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -