Home Uncategorized न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट, वीडियो...

न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट, वीडियो वायरल

0
115

जांजगीर चांम्पा।  जिला न्यायालय परिसर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब पेशी के लिए आए दो पक्षकार आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे।

मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मारपीट को रोका… लेकिन तब तक दोनों पक्षों का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगा।

पूरा मामला किसी पुरानी बात को लेकर विवाद का बताया जा रहा है। पेशी के दौरान मामूली कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। न्यायालय परिसर में हुई इस मारपीट से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर शांति बहाल की है। मारपीट में शामिल लोगों की पहचान किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोग न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

error: Content is protected !!