Home KORBA दो ट्रकों के मध्य जबरदस्त भिड़ंत,एक ट्रक का चालक फंसा केबिन में,मड़वारानी...

दो ट्रकों के मध्य जबरदस्त भिड़ंत,एक ट्रक का चालक फंसा केबिन में,मड़वारानी के पास हुआ हादसा

0
153

acn18.com कोरबा/ कोरबा में उरगा थाना अंतर्गत मड़वारानी के पास दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसा कितना जबरदस्त था,कि एक ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है,कि कोरबा की तरफ से कोयला लोड ट्रक चांपा की तरफ जा रही थी,जबकि चांपा की तरफ से खाली ट्रक कोरबा आ रही थी,इसी दौरान मड़वारानी के पास हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।