Home Uncategorized मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया है जन्‍म,...

मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया है जन्‍म, अब कूनो पार्क में 14 शावक

0
66

श्‍योपुर। कूनो नेशनल पार्क  में मादा चीता गामिनी ने 5 की बजाए 6 चीतों को जन्‍म दिया है। पार्क में निगरानी के दौरान चीते का एक और शावक मिला है। इसे मिलाकर कूनो नेशनल पार्क में शावकों की संख्‍या अब 14 हो गई है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर इस आशय की जानकारी पोस्‍ट की है। उल्‍लेखनीय है कि 10 मार्च को वन विभाग के अमले को गश्‍त के दौरान 5 चीता शावक ही नजर आए थे।