spot_img

प्रदेश के कई जिलों में सुबह-सुबह ठंड का अहसास, रात के तापमान में भी आई गिरावट…

Must Read

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम शुष्क हो रहा है। दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 15 से 21 डिग्री तक रहा। पिछले कुछ दिनों से रातें ठंडी हुई हैं। रात के तापमान में मामूली गिरावट लगातार हो रही है। आउटर इलाके में रात में ठंड का अहसास होने लगा है।

- Advertisement -

प्रदेश के कई जिलों में सुबह सात बजे तक घना कोहरा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। आगामी दो दिनों तक मौसम में कोई परिवर्तन के भी संकेत नहीं है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में एक-दो डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।प्रदेश के प्रमुख शहरों अंबिकापुर और पेंड्रारोड में रात का तापमान 15 से 16 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। इन शहरों और आसपास के इलाकों में रात में ठीक-ठाक ठंड पड़ना शुरू हो गई है। इसी तरह बस्तर में भी ठंडी पड़ने लगी है। पहाड़ी इलाकों में मैदानी इलाकों की तुलना में ज्यादा ठंड पड़ रही है।

अरब सागर में बन सकता है चक्रवात

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार, उन्होंने बताया कि अरब सागर में एक चक्रवात बनने की संभावना है, जो ओमान की तरफ जाने की संभावना है। इससे भारत में कोई खास असर नहीं दिखेगा। इसके अलावा एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

लव का चक्कर है बाबू भैया: प्रेमी के लिए टंकी पर चढ़ी लड़की ने किया हंगामा, आत्महत्या की कोशिश नाकाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा में आज एक युवती अचानक पानी टंकी के ऊपर चढ़ गई. उधर से गुजरने वालों ने...

More Articles Like This

- Advertisement -