Home Astrology गवना कराकर आ रहे लोग हुए दुर्घटना का शिकार,वाहन पलटने से एक...

गवना कराकर आ रहे लोग हुए दुर्घटना का शिकार,वाहन पलटने से एक मासूम की मौत ,आधा दर्जन से अधिक घायल, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

0
73

 

 

 

कोरबा – घटना बाकी मोंगरा थाना क्षेत्र में नई नवेली दुल्हन को लेकर लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया,हादसे में एक बच्ची की मौत की खबर है वहीं कई लोग घायल है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात बांकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द गवना कराकर दुल्हन ले कर जा रहा चारपहिया वाहन CG 11 BJ 9084 दो नंबर डबरीपारा मोड के पास अनियंत्रित होकर पलटगया।वाहन में दर्जन लोग सवार थे, जिसमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे।

 

चारपहिया वाहन सर्वमंगला चौकी क्षेत्र सोनपुरी गांव का बताया जा रहा है। जिसे किराए में लिया गया था।सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को बांकी मोंगरा SECL हॉस्पिटल पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते हीं दर्री CSP भी मौके पर पहुंचे गए है।

 

बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में एक बालिका की दर्दनाक मौत हुई है।वाहन में लगभग एक दर्जन लोग सवार थे।घटना के बाद मौके से वाहन चालक के फरार होने की बात सामने आ रही है।घायलों का बांकी मोंगरा SECL हॉस्पिटल पर उपचार जारी है।

error: Content is protected !!