Home Uncategorized तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, गांव में मचा...

तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप. Video

0
1

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम पेण्ड्री में तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक का शव तालाब में तैरता मिलने से गांव में सनसनी फैल गई.मृतक की पहचान राजा वर्मा उर्फ मिथुन, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, राजा सुबह करीब 8 बजे गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि मृतक मिर्गी की बीमारी से भी पीड़ित था। घटना की जानकारी मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!