Home KORBA पसान में 52 हाथियों का खौफ! हॉस्टल खाली, छानी में चारपाई… रातभर...

पसान में 52 हाथियों का खौफ! हॉस्टल खाली, छानी में चारपाई… रातभर पहरेदारी को मजबूर ग्रामीण!

0
5

Acn18. Com.कोरबा के कटघोरा वन मंडल के पसान क्षेत्र में 52 हाथियों के दल की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। हाथियों का खौफ अब बच्चों की पढ़ाई से लेकर ग्रामीणों की रातों की नींद तक छीन रहा है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए तेलियामार के दीपक मिशन स्कूल प्रबंधन ने हॉस्टल में रह रहे बच्चों को छुट्टी देकर घर भेज दिया है। वहीं, ग्रामीण अपने घर और खेत बचाने के लिए रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कोई घर की छानी में चारपाई डालकर सोने को मजबूर है, तो कोई हाथियों की आहट पर नजर रखने के लिए रातभर जाग रहा है। हाथियों से सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने थाने में बैठक कर गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने भी प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की समझाइश दी।

अब ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग निगरानी बढ़ाए और समय पर सुरक्षा व सूचना की व्यवस्था करे। सवाल यही है कि आखिर कब तक 52 हाथियों के खौफ में ग्रामीण अपनी रातें जागकर गुजारते रहेंगे?

error: Content is protected !!