Home KORBA बहु के साथ दुश्कर्म करने वाला ससुर गिरफ्तार,भेजा गया जेल,उरगा थाना क्षेत्र...

बहु के साथ दुश्कर्म करने वाला ससुर गिरफ्तार,भेजा गया जेल,उरगा थाना क्षेत्र का मामला

0
82

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में उरगा थाना अंतर्गत बरबसपुर गांव में एक बहु ने अपने ससुर पर दुश्कर्म करने का आरोप लगाया है। उरगा थाना में मामले की शिकायत की गई है। बताया जा रहा है,कि ससुर लक्ष्मण दास महंत ने जान से मारने की धमकी देकर अपनी बहु के साथ शादी के कई साल तक दुश्कर्म करता रहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही बदनाम करने की धमकी दिया करता था। बहु जब अपने मायके पहुंची तब मां को पूरी बात बताई,जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।