Acn18. Com.कोरबा जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। कटघोरा आबकारी वृत्त की टीम ने बरबसपुर क्षेत्र में दबिश देकर 34 लीटर से अधिक महुआ शराब और 140 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।मामला जटगा थाना क्षेत्र के बरबसपुर का है, जहां 31 अक्टूबर को आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की।इस दौरान रघुबर यादव और प्रकाश चौहान को आरोपी बनाया गया है। कार्रवाई में कुल 34.4 लीटर महुआ शराब और 140 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,ख,च), 34(2) और 59(क) के तहत कुल दो प्रकरण कायम किए गए हैं।यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सुकान्त पांडेय के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी उपनिरीक्षक नेहा पांडेय सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।कोरबा में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।





