Home KORBA वोटिंग के दौरान ईवीएम हुई खराब,केंद्र के बाहर मतदाताओं की लगी लंबी...

वोटिंग के दौरान ईवीएम हुई खराब,केंद्र के बाहर मतदाताओं की लगी लंबी कतार

0
103

Acn18.com/कोरबा जिले के सभी 6 निकायों में वोट डालने की दौर जारी है। सुबह से ही मतदाता लाईन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। इस बीच कहीं कहीं ईवीएम के खराब होने की शिकायतें भी सामने आ रही है। नगर पालिका कटघोरा के वार्ड 15 के मतदान क्रमांक 21 प्राथमिक शाला कसनिया स्कूल के रुम नंबर 1 की मशीन पिछले आधा घंटा से खराब हो गई है। मशीन को बनाने के लिए इंजीनियर को मौके पर बुलाया गया,जिसके द्वारा मशीन को ठीक कर मतदान को फिर से शुरु करवाया गया। मशीन के खराब होने के कारण केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई।

error: Content is protected !!