Home KORBA मतदान को लेकर लोगों में देखा जा रहा उत्साह,सुबह से लाईन में...

मतदान को लेकर लोगों में देखा जा रहा उत्साह,सुबह से लाईन में लगाकर लोग डाल रहे वोट। देखिए वीडियो।

0
118

Acn18.com/कोरबा में शहर सरकार के चुनाव में मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अपना नेता चुनने के लिए मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रो में लाईन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। अपनी बारी आने पर उनके द्वारा वोट डाला गया। इस दौरान हमने कुछ मतदाताओं से बात की तब उन्होंने मतदान को सबसे पहला काम बताया। उन्होंने बताया,कि उनका एक वोट उनके क्षेत्र के विकास को गति दे सकता है।