Home KORBA शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली के खंबे में लगी आग,एमपी नगर में...

शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली के खंबे में लगी आग,एमपी नगर में सामने आई घटना

0
205

Acn18.com/कोरबा के एमपीनगर काॅलोनी में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई जब बिजली के खंबे में अचानक आग लग गई। शाॅर्ट सर्किट के कारण खंबे में आग लगने की बात कही जा रही है। इससे पहले की आग को काबू में किया जाता आग का विस्तार हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही लोग अपने घरों से बाहर निकले और दमकल विभाग को सूचना दी। करीब आधे घंटे तक बिजली का खंबा जला रहा। दमकल विभाग द्वारा आग बुझाए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

error: Content is protected !!