Home KORBA 25 मिनट के भीतर रोका गया बाल विवाह, आधी रात को पहुंची...

25 मिनट के भीतर रोका गया बाल विवाह, आधी रात को पहुंची पुलिस और चाइल्डलाइन की टीम ने नाबालिग की शादी रुकवाई!

0
3

Acn18. Com.अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर कोरबा में बाल विवाह का मामला सामने आया है। बालको थाना क्षेत्र के लालघाट में एक घर में नाबालिग की शादी कराई जा रही थी। सूचना मिलते ही बाल अधिकार संरक्षण आयोग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। खास बात यह रही कि शिकायत मिलने के महज 25 मिनट के भीतर टीम ने कार्रवाई कर दी।

मामला 27 नवंबर की रात का है। लालघाट क्षेत्र में बाल विवाह कराए जाने की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और स्थानीय पत्रकारों के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा तक पहुंची।

सूचना मिलते ही डॉ. शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद चाइल्डलाइन की सेक्टर सुपरवाइजर और पुलिस की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची।टीम ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए विवाह रुकवा दिया।महज 25 मिनट में हुई इस त्वरित कार्रवाई ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ प्रशासन की सक्रियता को एक बार फिर सामने ला दिया।

error: Content is protected !!