Home KORBA संपन्न हुआ मानिकपुर पनिका समाज का चुनाव, संतोष दास महंत बने जिलाध्यक्ष

संपन्न हुआ मानिकपुर पनिका समाज का चुनाव, संतोष दास महंत बने जिलाध्यक्ष

0
114

Acn18.com/कोरबा जिले के मानिकपुरी पनिका समाज चुनाव सीएसईबी के जूनियर क्लब कोरबा में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, इस चुनाव में जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव,सहसचिव कोषाध्यक्ष के पदों के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाया जाना था लेकिन जिला अध्यक्ष पद के अलावा अन्य सभी पदों पर एकल प्रत्याशी होने के कारण केवल जिला अध्यक्ष के पद पर निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई।

जिला अध्यक्ष पद हेतु दो उम्मीदवार अतुल दास महंत व संतोष दास महंत के बीच मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई।दिनभर चले इस मतदान मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने परिणाम की घोषणा की, जिलाअध्यक्ष सन्तोष दास महंत,उपाध्यक्ष पद पर मोहर दास व अग्रवाल दास,महिला आरक्षित उपाध्यक्ष पद पर रजनी महंत,सचिव पद पर सुचित्रा मानिकपुरी,सहसचिव पद पर दशरथ मानिकपुरी,कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र दास महंत निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।सभी प्रत्याशियों को मुख्य चुनाव अधिकारी भेष दास महंत द्वारा शपथ ग्रहण कराकर प्रमाण पत्र दिया गया।सभी प्रत्याशियों ने बारी बारी से समाज के विकास के लिए अपना विचार रखा और मिलजुलकर समाज के विकास के लिए योजना बनाकर कार्य करने की बात कही। अध्यक्ष प्रत्याशी अतुल दास ने भी समाज के विषय में अपने विचारो को रखा और सामाजिक नियमों का अनुशासनपूर्वक पालन करते हुए समाज का विकास करने पर जोर दिया।

error: Content is protected !!