Home KORBA मछली चोरी के संदेह में बुजूर्ग की हत्या,गांव में फैली सनसनी

मछली चोरी के संदेह में बुजूर्ग की हत्या,गांव में फैली सनसनी

0
115

Acn18.com/मछली चोरी के शक में कोरबा के तानाखार गांव में एक युवक ने लाठी से पीट पीटकर एक बुजूर्ग की हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। आरोपी युवक को शक था,कि मृतक उसके खतो से रोज मछलियों की चोरी कर लेता है। युवक मछली पकड़ने के लिए अपने खेत में जाल बिछाता था,जहां रात में ही उसकी चोरी कर ली जाती थी। बीती रात बुजूर्ग खेत के पास से गुजर रहा था,तभी घात लगाए युवक ने बुजूर्ग को पकड़ लिया और उसी की लाठी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सुबह सुबह खेत के पास जब लाश मिली तक हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। संदेही युवक को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!