लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग ने नाबालिग लड़के के साथ किया गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार

0
65

दुर्ग। जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक बुजुर्ग ने लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग लड़के के साथ अश्लील हरकत किया है। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह मामला मोहननगर थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने 60 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है, जिसने एक नाबालिग बच्चे को अपने हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग ने आरोपी से लिफ्ट मांगी थी। लेकिन बुजुर्ग नियत बिगड़ गई और उसने बच्चे के जिस्म से खिलवाड़ किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं आगे की कार्रवाई में जुट गई है।